-
Advertisement
लॉकडाउन-कर्फ्यू के बीच घर की छत पर चल रही थी Marriage Anniversary की पार्टी, तभी आ धमकी पुलिस
ऊना। एक तरफ पूरे प्रदेश में कोरोना वायरस के खतरे के चलते लगे लॉकडाउन-कर्फ्यू (Lockdown-curfew) में जहां पांच से ज्यादा लोगों के इकट्ठे होने पर रोक है वहीं टाहलीवाल (Tahliwal) स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक परिवार ने विवाह की वर्षगांठ (Marriage Anniversary) मनाने के लिए घर की छत पर ही दावत का इंतजाम कर डाला। सख्त मनाही के बावजूद कोविड-19 के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए लेकिन ऐन मौके पर पुलिस पहुंच गई और पूरी पार्टी के रंग में भंग पड़ गया।
यह भी पढ़ें: Himachal के सोलन जिला की महिला Corona Positive, जानिए कहां लिए गए सैंपल
रेस्तरां से किया गया था फर्नीचर और कैटरिंग का इंतजाम
बताया जा रहा है कि ऊना-नंगल रोड स्थित एक बड़े रेस्तरां से उक्त आयोजन के लिए फर्नीचर और कैटरिंग (Furniture and Catering) का इंतजाम किया गया था। एडिशनल एसपी विनोद धीमान ने बताया कि आयोजकों को किसी तरह की अनुमति नहीं थी। लिहाजा पुलिस ने सूचना मिलने पर मामले की जांच की और आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गौर कि लॉकडाउन में केवल विवाह समारोह के लिए अनुमति दी गई है। इसमें भी सिर्फ 50 लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ इकट्ठे हो सकते हैं। इसके अलावा अन्य किसी भी आयोजन को लेकर लोगों को इकठ्ठे करने पर मनाही है। फिर भी लोग जान जोखिम में डाल कर इस तरह के आयोजन कर रहे हैं जो कि बेहद शर्मनाक है।

