-
Advertisement
Mashal Yatra | Shimla | Reservation |
शिमला। जातिगत आरक्षण और समाज में जाति के आधार पर हो रहे भेदभाव को लेकर देवभूमि स्वर्ण संगठन के कार्यकर्ता 22 दिनों से एक मशाल यात्रा कर रहे हैं। धर्मशाला से शुरू होकर यह पदयात्रा दिल्ली में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने के बाद आज शिमला पहुंची हैं। आज शिमला में संगठन के कार्यकर्ता पदयात्रा कर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने सचिवालय पहुंचे। देवभूमि स्वर्ण संगठन के अध्यक्ष मदन ठाकुर ने बताया कि देश में जाति के आधार पर आरक्षण व्यवस्था की गई है जोकि सही नहीं है। आरक्षण व्यवस्था आर्थिक आधार पर होनी चाहिए और गरीबी रेखा से नीचे रह रहे सवर्णों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए।