-
Advertisement
देहरा के चनौर प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील वर्कर की ह#त्या, आरोपी अरेस्ट
Himachal Mid-day Meal Worker Murder: कांगड़ा के देहरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चनौर स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। स्कूल में कार्यरत मिड-डे मील वर्कर सुलोचना देवी की दराती से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के समय वह स्कूल परिसर में बच्चों के लिए भोजन तैयार कर रही थीं। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर स्कूल के अध्यापकों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए विद्यार्थियों को कमरों में बंद कर सुरक्षित किया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है., बताया जा रहा है कि पड़ोसी ने ही हत्या को अंजाम दिया है।
अध्यापकों ने तुरंत बच्चों को कमरों में बंद कर सुरक्षित किया
जानकारी के अनुसार सुलोचना देवी (58 वर्ष), पत्नी विशंभर दास, निवासी चनौर बच्चो के लिए मिड डे मील बना रही थी , तभी उन पर हमला किया गया। बच्चों ने देखा तो वे चीखने लगे इस पर मौके पर पहुंचे अध्यापकों ने तुरंत बच्चों को कमरों में बंद कर उनकी जान बचाई, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके। अध्यापकों ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर उन पर भी झपट पड़ा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बद में उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही डाडासीबा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डाडासीबा अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
