-
Advertisement
हिमाचल में दो रुपये बढ़े दूध के दाम, कामधेनू व वेरका का भाव कितना यहां पढ़े
Milk Price Hike: हिमाचल में लोगों को महंगाई का झटका लगा है। पूरे प्रदेश में आज से पैकेट बंद दूध की कीमतों में 2 रुपए की वृद्धि की गई । वेरका ने अपने टोंड दूध की कीमत में इजाफा किया है। पहले जो वेरका टोंड दूध 60 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध था, अब वह 62 प्रति किलोग्राम पर बेचा जाएगा। इसी तरह, वेरका फुल क्रीम दूध, जिसकी पिछली कीमत 72 रुपए प्रति किलोग्राम थी, अब वह 74 रुपए प्रति किलोग्राम में मिलेगा।
कामधेनू दूध के दाम भी 64 रुपए प्रति लीटर हो गए
सिर्फ वेरका ही नहीं, बल्कि अन्य दूध ब्रांडों ने भी अपनी कीमतें बढ़ाई हैं। मेट्रो दूध, जो पहले 62 रुपएप्रति किलोग्राम पर बिक रहा था, अब 64 रुपएप्रति किलोग्राम की दर से मिलेगा। इसके अतिरिक्त, बिलासपुर के कामधेनू हितकारी मंच द्वारा वितरित कामधेनू दूध के दाम भी 62 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 64 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इस मूल्य वृद्धि से प्रदेश के नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा, खासकर उन परिवारों पर जो दैनिक रूप से दूध का उपयोग करते हैं। यह देखना होगा कि आने वाले समय में अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है।
संजू चौधरी
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
