-
Advertisement
#FarmersProtest पर विदेशी हस्तियों की टिप्पणी के बाद MEA का जवाब, एजेंडा थोपने की कोशिश कर रहे
Last Updated on February 3, 2021 by
नई दिल्ली। भारत में कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन (Farmers Protest) पर लगातार विदेशी हस्तियां ट्विट कर रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि भारत में किसान आंदोलन की चर्चा अब अंतरराष्ट्रीय (International) स्तर पर भी हो रही है। किसान आंदोलनों को लेकर पॉप स्टार रिहाना (Pop star rihanna), क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग, पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) और अमेरिकन ब्लॉगर के कमेंट के बाद मामला गर्माता जा रहा है। ऐसे में अब भारत के विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs of India) ने इस पर बयान जारी किया है और कहा कि कुछ संगठन और लोग अपना एजेंडा (Agenda) थोपने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: #FarmersProtest पर रिहाना-ग्रेटा थरनबर्ग-मिया खलीफ की टिप्पणी, प्रज्ञान ओझा ने दिया करारा जवाब
#IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda https://t.co/TfdgXfrmNt pic.twitter.com/gRmIaL5Guw
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) February 3, 2021
आज भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी कि गया जिसमें कहा गया कि भारत की संसद ने लंबी बहस के बाद नए कृषि कानूनों को पास किया है। इसके लिए सभी का समर्थन भी लिया गया है। कृषि कानूनों के खिलाफ कुछ किसान ही प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सरकार की ओर से किसानों के साथ लगातार बातचीत की जा रही है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि किसानों के आंदोलन में कुछ लोग अपना एजेंडा थोपने में लगे हैं। मंत्रालय ने अपने बयान में गणतंत्र दिवस के दौरान ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा का भी जिक्र किया। इसमें मंत्रालय ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के हिस्से को नुकसान पहुंचाने की बात कही। साथ ही विदेश मंत्रालय ने कहा कि इसे भारत के आंतरिक मसला माना जाना चाहिए।