-
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला: सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति के लिए 22 फरवरी को ओपन ऑडिशन
मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला (International Shivratri Fair) उत्सव में होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए ओपन ऑडिशन रखे गए हैं। यह उन कलाकारों के लिए रखे गए हैं जो किसी कारण से पहले हुए ऑडिशन में हिस्सा नहीं ले सके थे। यह ओपन ऑडिशन (Open audition) 22 फरवरी को रखा गया था। इसमें मंडी समेत पूरे प्रदेश के कलाकार शामिल हो सकते हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त मंडी जतिन लाल ने दी है। उन्होंने कहा कि ऑडिशन 22 फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे से पड्डल मैदान स्थित टैनिस हॉल में लिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव: 15 से शुरू होंगे ऑडिशन; इन कलाकारों को मिलेगी छूट
कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक कलाकार ईमेल पते . एडीसी डैश एमएएन डैश एचपी एट दी रेट एनआईसी डॉट आईएन पर अपने आवेदन भेज सकते हैं। इसके अलावा कलाकार मौके पर भी अपना आवेदन देकर ऑडिशन में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के लिए मंडी में 15 फरवरी से शुरू हुई ऑडिशन प्रक्रिया 21 फरवरी तक चलेगी। 22 फरवरी को रिजर्व डे रखा गया है। इस दिन वे सभी कलाकार जो किसी कारण से ऑडिशन में भाग नहीं ले सके हैं, वे ऑडिशन के लिए आ सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

