-
Advertisement
कांगड़ा की पंचायतें रहें अलर्ट,टांडा फील्ड में कल से होगी Firing
धर्मशाला। कोविड-19 के प्रकोप के बीच प्रशासन ने टांडा फील्ड फायरिंग रेंज (Tanda Field Firing Range)में कल से फायरिंग की अनुमति दे दी है। 25 से 27 जून तक ये फायरिंग (Firing) होगी। 56 एपीओ के तत्वावधान में फायरिंग अभ्यास सुबह सात बजे से सायं पांच बजे तक किया जाएगा।
एसी टू डीसी डॉ. मदन कुमार ने बताया कि इस दौरान कांगड़ा (Kangra) की ग्राम पंचायत कोहाला, कच्छयारी, खोली तथा घुरकड़ी सहित क्षेत्र के साथ लगती अन्य पंचायतों के लोगों से फायरिंग अभ्यास की अवधि के दौरान फायरिंग रेंज से दूर रहने की अपील की गई है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

