-
Advertisement
पाक पीएम शहबाज ने माना भारत के हमले में नूरखान एयरबेस समेत कई ठिकाने हुए तबाह
Operation Sindoor: पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor)की सफलता को स्वीकार कर लिया है। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ (PM Shehbaz Sharif) ने भारत की ओर से नूर खान एयरबेस पर हमला करने की बात मान ली है। उन्होंने शुक्रवार रात कहा कि 10 मई की रात करीब 2:30 बजे जनरल आसिम मुनीर ने उन्हें सेफ लाइन पर फोन कर बताया कि भारत की बैलिस्टिक मिसाइलों ने नूर खान एयरबेस (Noor Khan airbase) और कुछ अन्य इलाकों को निशाना बनाया है। शरीफ ने दावा किया कि पाकिस्तान की वायुसेना ने देसी तकनीक और आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर देश को बचाया। चीन से मिले जेट्स की आधुनिक टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया।
Pakistan PM Shehbaz Sharif himself admits that General Asim Munir called him at 2:30am to inform him that India had bombed Nur Khan Air Base and several other locations. Let that sink in — the Prime Minister was woken up in the middle of the night with news of strikes deep inside… pic.twitter.com/b4QbsF7xJh
— Amit Malviya (@amitmalviya) May 16, 2025
इधर, भारत के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि 9 और 10 मई की रात पाकिस्तान की तरफ से हुए हमले को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम आकाशतीर ने नाकाम किया था। यह पूरी तरह से स्वदेशी डिफेंस सिस्टम है। यह तीनों सेनाओं के पास मौजूद है।
इस बीच,पीएम नरेंद्र मोदी के आवास पर एक बैठक हुई। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
