-
Advertisement
हिमाचल में Pakistan के जासूस ने डराया, Mobile में क्या कुछ नहीं मिला !
Himachal News: कांगड़ा जिले में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक पर आरोप है कि वह भारत की संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान में बैठे एजेंटों को भेज रहा था। आरोपी की पहचान कांगड़ा जिले के देहरा में सुखाहर गांव के अभिषेक भारद्वाज (20) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार,कॉलेज से ड्रॉपआउट अभिषेक ऑनलाइन माध्यमों से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था। फेसबुक पर इसके 3092 फ्रेंड्स हैं, जिनमें बड़ी संख्या में पाकिस्तान के कनेक्शंस हैं। आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो डाल रखा है, जिसमें उसने कारतूसों से अभिषेक भारद्वाज लिखा है। बीच में दो छोटी गन और अगल-बगल 3 AK-47 गन रखी हैं।
संवेदनशील दस्तावेज और फोटो बरामद
देहरा के एसपी मयंक चौधरी के अनुसार युवक की गिरफ्तारी हुई है। उसके मोबाइल से कई संवेदनशील दस्तावेज और फोटो बरामद हुए हैं। इस डेटा को फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पुलिस की सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन गतिविधियों पर नजर है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देहरा का एक युवक देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। वह भारत की सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तान भेज रहा है। इस पर सूचना पर उस युवक की निगरानी शुरू की गई। जब उसके सोशल मीडिया और ऑनलाइन एक्टिविटी को खंगाला गया तो युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद उसे बुधवार तड़के उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी से पूछताछ जारी
ओसपी मयंक चौधरी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह ऑनलाइन माध्यमों से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था। आरोपी से पूछताछ जारी है। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चला है कि उसने देश की क्या-क्या जानकारियां किस-किस को भेजी हैं। इससे पहले, हरियाणा और पंजाब से भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में करीब 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
-रविंद्र चौधरी
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
