-
Advertisement
पुलिस कर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पंचरूखी थाने का स्टाफ होगा Isolate
पालमपुर। पंचरूखी थाने के पुलिस कर्मी के कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए जाने के बाद थाना में तैनात सभी 15 कर्मचारियों को आइसोलेट (Isolate) किया जाएगा। इन सभी कर्मचारियों को चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के भागेश्वरी भवन में आइसोलेशन में रखा जाएगा। यह जानकारी एसडीएम पालमपुर (SDM Palampur)धर्मेश रामोत्रा ने दी है।
यह भी पढ़ें: Police Constable के कोरोना पॉजिटिव आने पर पंचरूखी थाने के बाद अब पुलिस आवास भी सील
बता दें कि आज एक दिन में जिला कांगड़ा (Kangra) में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें पंचरूखी थाना में तैनात 50 वर्षीय एक एचएचसी भी शामिल है। पुलिस कर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पंचरूखी थाने और पुलिस आवास को अस्थाई रूप से बंद सील कर दिया है। पुलिस कर्मी की ट्रेवल हिस्ट्री को पुलिस खंगाल रही है। हिमाचल में पुलिस कर्मी के पॉजिटिव होने का यह पहला मामला है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

