-
Advertisement
इस साल समय से पहले ही कट गया पांगी का संपर्क, बर्फबारी से कई रास्ते बंद
शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का जनजातीय इलाका पांगी (Tribal Area Of Chamba Pangi Valley) इस साल समय से पहले ही राज्य से कट गया है। अमूमन 15 नवंबर के बाद पांगी का रास्ता बंद होता है, लेकिन सच पास (Sach Pass) पर हुई डेढ़ फीट तक बर्फबारी से रास्ता बंद हो गया है।
मनाली-लेह मार्ग (Manali Leh Road Blocked) पर भी ट्रैफिक रोक दिया गया है। कुल्लू-केलांग के बीच बस सेवाएं ठप हो गई हैं। बारालाचा (Baralacha) में शनिवार को करीब एक फीट बर्फ गिरी। दारचा में लेह जाने वाले ट्रक फंस गए हैं। लेह से मनाली की तरफ आने वाले कई वाहनों को उपशी में रोका गया है। सीमा सड़क संगठन (BRO) ने बारालाचा से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं ग्रांफू-काजा मार्ग भी बंद है।
यह भी पढ़े:दिवाली पर हिमाचल के दमकल कर्मियों की छुट्टियां रद्द, होमगार्ड भी तैनात
पांगी का संपर्क 6 माह के लिए कटा
सच पास का रास्ता बंद होने से पांगी का संपर्क 6 महीने के लिए राज्य से कट गया है। अब घाटी के लोगों को जम्मू-कश्मीर होकर जाना होगा। घाटी के बीमार लोगों को एयरलिफ्ट (Airlift) करने के सिवा दूसरा कोई रास्ता नहीं है। घाटी के लोग वाया जम्मू-कश्मीर होते (Via Jammu Kashmir) हुए चंबा आते हैं, जो काफी लंबा सफर होता है। इससे समय की भी बर्बादी होती है और पैसा भी ज्यादा खर्च होता है।
