-
Advertisement
शिमला में वाहन ने कुचला राहगीर, मौके पर गई जान
राजधानी शिमला में पुराने बस अड्डे के ठीक सामने एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर एक वाहन ने एक राहगीर को कुचल किया। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने जब व्यक्ति को देखा तो पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाय। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि व्यक्ति नेपाली मूल का है।
मौके पर मौजूद निजी बस चालक रामकुमार ने बताया कि हादसा सुबह 10:30 बजे से 11 बजे के बीच पेश आया। रामकुमार ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तो हादसे को 10 मिनट बीत चुके थे। व्यक्ति का शव खुले में पड़ा हुआ था। इसके बाद उसने शव को कपड़े से ढका। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी पहुंचाया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

