-
Advertisement
हिमाचलः रात के अंधेरे में जोगिंद्रनगर में हुआ कार हादसा, सुबह लगी खबर
जोगिंद्रनगर। हिमाचल में लगातार हो रहे हादसे( Accident) चिंता का सबब बन रहे हैं। मंडी-पठानकोट एनएच ( Mandi-Pathankot NH) पर पर जोगेंद्रनगर के नजदीक एक कार ( Car)हादसे का शिकार हो गई। पातकू नामक स्थान पर हुए इस हादसे( Accident)में कार में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर ( Civil Hospital Jogendranagar)में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घायल यल की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें-हिमाचलः हरियाणा रोडवेज की बस में सवार व्यक्ति से पुलिस ने पकड़ा चिट्टा
जानकारी के अनुसार टैक्सी चालक सुरेश मनाली से अपने घर सुजा , जोगेंद्रनगर लौट रहा था। जोगेंद्रनगर शहर से करीब छह किलोमीटर दूर पातकू में वह अपनी कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे गहरी ढाक से नीचे गिर गई। रात को 2 बजे के करीब हुए इस हादसे की भनक किसी को भी नहीं लगी। लिहाजा रविवार सुबह पीएम मोदी की रैली के लिए जा रही पुलिस की गाड़ी में सवार पुलिस के जवानों की नजर कार पर पड़ी। उन्होंने नीचे जा कर देखा तो कार सवार घायल अवस्था में बेहोश था। पुलिस के जवानों और आसपास के लोगों की सहायता से घायल टैक्सी चालक को जोगेंद्रनगर अस्पताल उपचार के लिए लाया। वहां से उसे टांडा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल रेफर किया है। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने कार हादसे में एक घायल की पुष्टि की है।