-
Advertisement
police personnel/accident/Chamba
Last Updated on August 11, 2023 by sintu kumar
हिमाचल के पहाड़ मौत बरसा रहे हैं। आज सुबह चंबा के तीसा बैरागढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ है। तीसा से बैरागढ़ मार्ग पर जा रही पुलिस जवानों से भरी गाड़ी पर पहाड़ी गिरी। इससे गाड़ी सड़क से छिटक कर नदी में करीब 300 मीटर गहरी खाई से लुढ़क कर सिउल नदी में जा गिरी। इस हादसे में 6 पुलिस जवानों सहित 7 की मौत हो गई है, जबकि 4 घायल हैं। तीन घायलों को मेडिकल कालेज चंबा रैफर किया गया है। एक सिविल अस्पताल तीसा में उपचाराधीन है। ये पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी के लिए मंगली व बैरा गढ़ चौकी से सनवाल ब्रुइला की तरफ जा रहे थे।