-
Advertisement
सड़कों पर उतरी युवा कांग्रेस, नारेबाजी के साथ सीएम जयराम और संजय कुंडू का जलाया पुतला
Last Updated on May 25, 2022 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले (Paper Leak Case) में युवा कांग्रेस प्रदेश भर में आंदोलन कर रही है। युवा कांग्रेस (Youth Congress) पिछले 8 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठी हुई है। बुधवार को प्रदेश भर में युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरी। इस दौरान उन्होंने डीजीपी को पद से हटाने की मांग की। युवा कांग्रेस ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया और सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) सहित डीजीपी संजय कुंडू के पुतले फूंके।
यह भी पढ़ें:पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले पर जयराम बोले- राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है कांग्रेस
राजधानी शिमला (Shimla) में युवा कांग्रेस शिमला ने आज डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया व डीजीपी को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की।। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव शुभम वर्मा ने कहा कि पेपर लीक मामले ने प्रदेश को शर्मसार किया है। प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओ के साथ धोखा हुआ है। पुलिस भर्ती का पेपर 6 से 8 लाख में बेचा गया। उन्होंने कहा कि एसआईटी सबूत मिटाने का काम कर रही।
नाहन में जयराम सरकार.डीजीपी का फूंका पुतला, पुलिस को भनक तक नहीं
नाहन। जिला मुख्यालय नाहन में युवा कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष वीरेंद्र झालटा के नेतृत्व में डीसी कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर प्रदेश की जयराम सरकार व डीजीपी संजय कुंडू (DGP Sanjay Kundu) का संयुक्त रूप से पुतला फूंका। अहम बात यह रही कि पुतला फूंकने की भनक पुलिस विभाग तक को नहीं लगी और मौके पर पुलिस का एक भी जवान मौजूद नहीं था। हालांकि मौके पर सीआईडी का 2-3 कर्मी जरूर मौजूद थे। यही वजह रही कि युवा कांग्रेस ने बहुत ही आसानी से पुतला फूंक डाला। युवा कांग्रेस ने सरकार व डीजीपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी (Protest) की।
यह भी पढ़ें:पेपर लीक मामलाः पठानिया की गाड़ी के आगे बैठ गए युकां कार्यकर्ता, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए हटाए
युवा कांग्रेस ने मंडी में फूंका सीएम और डीजीपी का पुतला
मंडी। युवा कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर भी सीएम जयराम ठाकुर और डीजीपी संजय कुंडू का पुतला जलाया। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और डीजीपी के विरोध में नारेबाजी भी की। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सीबीआई (CBI) की जांच बहुत धीमी गति से चल रही है जिसके चलते प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला मंडी के अध्यक्ष तरूण ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हजारों युवा आज अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:Big breaking: डीजीपी कुंडू का दावा, पेपर लीक के किंग पिन तक पहुंचे हिमाचल पुलिस के हाथ
बिलासपुर में गर्माया माहौल
बिलासपुर। युवा कांग्रेस का आंदोलन दिन प्रतिदिन उग्र होते जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर मुख्यालय के शहीद स्मारक के पास युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भो की। इसी के साथ माहौल इतना तनाव पूर्ण हो गया कि बिलासपुर पुलिस को मौके पर पुलिस दल भेजना पड़ा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिमाचल पुलिस के डीजीपी संजय कुंडु से इस्तीफा देने की आवाज भी उठाई है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…