-
Advertisement
Himachal में लीडरशिप चेंज के सवाल पर बोले Bali, कांग्रेस वर्कर हताश- पढ़ें पूरी खबर
धर्मशाला। पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली (GS Bali) ने धर्मशाला में प्रेसवार्ता के दौरान एक तरफ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला, वहीं अपनी पार्टी के खिलाफ भी कुछ तीखे सवाल छोड़े। हिमाचल कांग्रेस में लीडरशिप चेंज (नया अध्यक्ष बनाने) को लेकर पूछे सवाल के जवाब में जीएस बाली ने गोलमोल उत्तर देते हुए कहा कि वर्तमान में कांग्रेस के कार्यकर्ता हताश हैं। इसका कारण यह है कि फिल्ड में कोरोना (Corona) के चलते प्रोग्राम नहीं हो रहे हैं। जब तक फिल्ड में हरकत नहीं होगी और काम नहीं होगा तब ऐसा ही रहेगा। कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाने के लिए उनके बीच जाना जरूरी है। हिमाचल (Himachal) में युवा कांग्रेस (Youth Congress) के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा स्टार्ट था। सदस्यता कैसे की जा रही है, कैसे कट रही है इसके पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में सात हजार सदस्यता की थी। अब वह 3200 या 2200 रह गई है। वह शपथ पत्र दे सकते हैं कि उनकी द्वारा करवाई सदस्यता गलत नहीं हुई है। अब सदस्यता कैसे हो रही है इसका पता नहीं है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सेवारत इन कर्मचारियों के लिए 3 नवंबर को Special Leave
प्रदेश सरकार (State Govt) पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं (Health Services) चरमरा गई हैं। आम आदमी को इलाज नहीं मिल रहा है। यहां तक की मेडिकल कॉलेज में आम मरीज का इलाज करवाने के लिए सिफारिस की जरूरत पड़ रही है। टांडा मेडिकल कॉलेज में ना तो कार्ड चल रहे हैं और ना ही दवाइयां मिल रही हैं। टांडा मेडिकल कॉलेज (Tanda Medical College) में पर्याप्त स्टाफ भी नहीं है। आईजीएमसी से तुलना करे तो स्टाफ तीस फीसदी ही रह जाएगा। टांडा मेडिकल कॉलेज कैडर के चिकित्सक आईजीएमसी में सेवाएं दे रहे हैं। यहीं नहीं डॉक्टरों की डेपुटेशन पर ड्यूटी पर हमीरपुर, चंबा व नाहन मेडिकल कॉलेजों में लगाई है।
जीएस बाली ने कहा कि एक तरफ जहां युवा बेरोजगारी से हताश थे तो वहीं नर्सों व आशा वर्कर की छंटनी हुई है। वेतन भी पूरा नहीं मिल रहा है या टाइम पर नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। पहले से दस लाख से उपर बेरोजगार पंजीकृत हैं उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। अब कोरोना के चलते रोजगार छोड़कर आए लोग भी बेरोजगारी की लाइन में लग गए हैं। सरकार लोन (Loan) पर लोन लिए जा रही है। टैक्स से राजस्व नहीं आ रहा है। सरकार का माइनिंग व फॉरेस्टद्य की तरफ ध्यान नहीं है। अवैध माइनिंग व अवैध कटान जोरों से चला हुआ है। सीमेंट के दाम बढ़ने पर जयराम सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि हम क्या कर सकते हैं। तो मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि सरकार क्या नहीं कर सकती है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel


