-
Advertisement
खून-खराबे के सीन से भरी रणबीर की सबसे लंबी फिल्म ‘एनिमल’ का ट्रेलर जारी
मुंबई। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ का ट्रेलर (Animal Trailer Released) गुरुवार को रिलीज हो गया। यह रणबीर (Ranbir Kapoor) के करियर की सबसे लंबी फिल्म है। 3 घंटे 21 मिनट से ज्यादा लंबी इस फिल्म के अधिकांश सीन खून-खराबे (Violence) से भरे हैं। इसीलिए सेंसर बोर्ड ने इसे ए सर्टिफिकेट (A Certificate) प्रदान किया है। हालांकि, फिल्म का शुरुआती हिस्सा बाप-बेटे के प्यार पर केंद्रित है।
‘एनिमल’ की कहानी बाप बेटे पर बनी है। बिजनेस के चक्कर में पिता अपने बेटे से दूर रहा है। मगर बेटे के दिल में नफरत नहीं, बल्कि प्यार भरा है। वह पिता के लिए एक लफ्ज नहीं सुन सकता है। वह पिता से कितना प्यार करता है, ये उसका पिता कभी समझ नहीं सका है। फिल्म में रणबीर कपूर एक गैंगस्टर (Gangster) की भूमिका में हैं। वे इस दलदल में भी पिता के चलते ही उतरे हैं।
‘एनिमल’ को सर्टिफिकेट
‘एनिमल’ को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट के साथ पास किया था। खूंखार एक्शन और कई अन्य बातों को देखते हुए सेंसर बोर्ड ने इसे एडल्ट सर्टिफिकेट के साथ पास किया। यानी जो लोग 18 साल से ऊपर के होंगे वही इसे सिनेमाघरों में देख सकेंगे।
पिता की भूमिका में अनिल कपूर
‘एनिमल’ को रणबीर कपूर के करियर की सबसे लंबी फिल्म (Longest Movie) बताया जा रहा है जिसका रनटाइम 3 घंटे 21 मिनट और 23 सेकंड है। फिल्म में वह पहली बार नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के रोमांस कर रहे हैं तो पिता की भूमिका में अनिल कपूर हैं। वहीं एक बार फिर विलन बनकर बॉबी देओल इंप्रेस कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:IFFI 2023 के मंच पर भावुक हुए सनी देओल जानें क्यों एक्टर की आंखों से छलके आंसू
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel

