-
Advertisement
नहीं रहे #HP_Central_University के रजिस्ट्रार संजीव शर्मा, Heart Attack से हुआ निधन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (#HP_Central_University ) के रजिस्ट्रार संजीव शर्मा का हार्टअटैक (Heart Attack) से निधन हो गया। 55 वर्षीय संजीव शर्मा हमीरपुर के सलासी स्थित घर पर थे और वहीं पर उन्हें गुरुवार सुबह 8.30 बजे हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें हमीरपुर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां पर आईसीयू में उन्होंने दम तोड़ दिया। संजीव शर्मा (Sanjeev Sharma) मूलतय: चिंतपूर्णी के रहने वाले थे और वर्तमान में हमीरपुर के सलासी में रह रहे थे। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष रहे है। इससे पहले संजीव शर्मा केंद्रीय विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक भी थे। चकमोह कॉलेज में भी वे कैमिस्ट्री के प्रोफेसर थे। उनका अंतिम संस्कार हमीरपुर में किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



