-
Advertisement
Himachal में नौकरी लगवाने के नाम पर रिश्तेदार ने ही ठग लिए दो युवक, 25 लाख गंवाए
हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर (Hamirpur) जिला में रिश्तेदार ने नौकरी (Jobs) लगवाने के नाम पर दो युवकों से 25 लाख रूपए ठग लिए। मामला पुलिस थाना बड़सर के तहत घुमारली गांव के दो युवकों के साथ हुआ है। रुपये लेने के बाद रिश्तेदार ने ना तो नौकरी लगवाई और ना ही रुपये वापस कर रहा है। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने मामले को लेकर पुलिस थाना बड़सर में शिकायत (Complaint) दर्ज करवाई है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन ठग ने कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री जीएस बाली का फेक Facebook अकाउंट बनाया
पुलिस थाना बड़सर में शनिवार को घुमारली गांव के हुकम सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके ही रिश्तेदार रणजीत सिंह निवासी करनेरड़ डाकघर फगोटी ने उनके बेटे को नौकरी (Job) दिलाने के नाम पर रुपये लिए हैं। उनकी भाभी प्रोमिला से भी बेटे को नौकरी लगवाने के नाम पर रणजीत ने रुपये लिए। आरोपी ने दोनों से करीब 25 लाख रुपये विभिन्न किस्तों में लिए हैं। काफी समय तक जब युवकों को नौकरी नहीं लगी तो इन्होंने रुपये लौटाने के लिए कहा। इस पर आरोपी ने ना तो रुपये लौटाए और ना ही नौकरी लगवाई। आरोपी दोनों का रिश्तेदार (Relative) है और सेना से सेवानिवृत्त है। वहीं, पुलिस थाना बड़सर (Badsar) के प्रभारी इंस्पेक्टर मस्तराम नाईक ने कहा कि पुलिस ने धोखाधड़ी (Fraud) का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष की ओर से हुकम सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगामी जांच की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

