-
Advertisement
चंबा में करोड़ों की लागत से तैयार हो रही हैं सड़कें: गोला में बोले पठानिया
सुभाष महाजन/ चंबा। चंबा में बलाणा-गोला मार्ग के सुधार पर सवा 6 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसी तरह उढ़ामण से भटेड़ बासा मार्ग बनाने पर 2.83 करोड़ और बलाणा से बली मार्ग के लिए 2.85 करोड रुपए खर्च होंगे। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया (Himachal Assembly Speaker Kuldip Pathania) ने रविवार को दी। वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोला के वार्षिक उत्सव (Annual Function) की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हटली और गोला क्षेत्र में निर्बाध पेयजल आपूर्ति (Drinking Water Supply) सुनिश्चित बनाने के लिए नाबार्ड से लिफ्ट पेयजल योजना हटली-गोला पर 4 करोड 50 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है। इससे 3 पंचायतों के हजारों लोग लाभान्वित होगें।
स्कूल का बदलेगा नाम
उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन पर बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पाठशाला का नाम कारगिल युद्ध में शहिद खेमराज के नाम पर रखने का भी आश्वासन दिया।
यह भी पढ़े:दुबई में काम आया सीएम सुक्खू का नादौन कनेक्शन, तस्वीरों में देखें
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

