-
Advertisement
Rs 2,000 Notes | Exchanged | 30th of September |
अगस्त का महीना बस समाप्त होने को है। सितंबर महीने में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। महीना बीतते.बीतते कई जरूरी काम निपटाने जरूरी है नहीं तो परेशान बढ़ सकती है। उनमें सबसे जरूरी काम है 30 सितंबर तक 2000 रुपये के बचे नोटों को बदलने का। आरबीआई की घोषणा के अनुसार सितंबर महीने की 30 तारीख तक ही दो हजार के नोट बदले जा सकते हैं। ऐसा नहीं करने वालों को आगे परेशानी हो सकती है। ऐसे में आप बैंक की छुट्टियों की लिस्ट को चेक करके जल्द से जल्द अपने पर नकद रूप में पड़े 2000 रुपये के नोट नजदीकी बैंक शाखा पर जाकर बदल लें। ऐसा नहीं करने पर 30 सितंबर के बाद आपको परेशानी हो सकती है या फिर सीधे कहें तो नुकसान उठाना पड़ा सकता है।