-
Advertisement
Himachal में कोरोना का कहर, कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर दूसरी ट्रेन भी बंद
सोलन। हिमाचल में कोरोना (Corona) का असर रेल सेवा पर भी पड़ रहा है। सवारियां कम होने के चलते कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक (Kalka-Shimla Heritage Track) पर अब दूसरी ट्रेन भी बंद कर दी गई है। इससे पहले इसी मार्ग पर सवारियों की कमी के चलते 24 अप्रैल से एक ट्रेन को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद अब दूसरी ट्रेन (Train) भी पहली मई से अगले आदेशों तक बंद कर दी गई है। बता दें कि करीब एक वर्ष बाद कालका-शिमला रेलमार्ग पर सेवाएं सुचारू हुई थीं, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते मामलों के चलते रेल सेवाएं एक बार फिर से प्रभावित हो गई हैं। रेलवे विभाग (Railway department) को प्रदेश में कोरोना के चलते लगी बंदिशों के कारण खानी ट्रेनों को दौड़ाना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: भारतीय रेल में बिना रिजर्वेशन करें सफर, पांच अप्रैल से शुरू हो रही हैं 71 ट्रेन-पढ़े डिटेल
कोरोना की दूसरी लहर में प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस कारण लोग घूमने व बिना कारण घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। हिमाचल में पर्यटकों की संख्या में भी कमी आई है। इसी के चलते कालका-शिमला रेल सेवा भी प्रभावित हो रही है। इससे पहले सवारियों की कमी के कारण इस मार्ग पर सुबह 7 बजे कालका से चलने वाली 04527 ट्रेन व शिमला से कालका के लिए सायं 3.55 बजे चलने वाली ट्रेन को 24 अप्रैल से बंद कर दिया गया था। अब कालका से सुबह 5.45 पर शिमला की ओर चलने वाली 04527 व शिमला से वापस कालका के लिए शाम 5.55 पर चलने वाली ट्रेन को पहली मई से अगले आदेशों तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसकी सूचना रेलवे विभाग ने संबंधित स्टेशनों पर भी दे दी है व अग्रिम बुकिंग वाली सवारियों को भी मैसेज भेजकर अवगत करवाया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

