-
Advertisement

SRH vs MI: रिकॉर्डतोड़ मुकाबला, IPL का सबसे बड़ा स्कोर हैदराबाद के नाम
IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच में IPL में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। SRH ने 20 ओवर में 277 रन बनाए। IPL के 17 साल में इससे पहले इतना बड़ा स्कोर कभी नहीं बना। हैदराबाद ने RCB (Royal Challengers Bangalore) का रिकॉर्ड ब्रेक किया है, जिन्होंने साल 2013 में 263 रन बनाए थे।
𝗦𝗶𝗺𝗽𝗹𝘆 𝗯𝗿𝗶𝗹𝗹𝗶𝗮𝗻𝘁!
An all time IPL record now belongs to the @SunRisers 🧡
Scocrecard ▶️ https://t.co/oi6mgyCP5s#TATAIPL | #SRHvMI pic.twitter.com/eRQIYsLP5n
— IndianPremierLeague (@IPL) March 27, 2024
मुंबई इंडियंस के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी
मुंबई इंडियंस के खिलाफ SRH ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले ही ओवर में खूब रन बनाएं। हैदराबाद ने ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडन मार्करम और हेनरिक क्लासेन की शानदार बल्लेबाजी के चलते 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। इससे पहले किसी भी टीम ने 20 ओवर में इतना बड़ा स्कोर नहीं बनाया।
11 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
हैदराबाद ने RCB का 11 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने साल 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ 5 विकेट खोकर 263 रन बनाए थे। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने 66 गेंदों में 175 रन की पारी खेली थी जिसमें 13 चौके और 17 छक्के शामिल थे। बात करें हैदराबाद की तो बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा 38 छक्के इस मैच के दौरान लगाए हैं।