-
Advertisement
IPL 2026 | Dharamshala | Big Update |
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के धर्मशाला स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस बार आईपीएल 2026 के दूसरे चरण के तहत 3 मुकाबले खेले जाएंगे। बीबीसीआई ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार, पहला मुकाबला 11 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद, 14 मई को पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। तीसरा और अंतिम मुकाबला 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेला जाएगा, जिसमें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के भी मैदान पर उतरने की संभावना है। एचपीसीए प्रबंधन ने स्टेडियम में तैयारियां तेज कर दी गई है। पिच और आउटफील्ड को इंटरनेशनल मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है।

