-
Advertisement
ऊना में सौतेले पिता ने किया किशोरी से दुराचार, जान से मारने की धमकी भी दी
Last Updated on August 15, 2023 by saroj patrwal
ऊना। महिला थाना ऊना एक तहत एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी के साथ सौतेले पिता द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में यूपी की 14 वर्षीय किशोरी ने बताया कि पिछले काफी समय से परिवार सहित ऊना में रह रही हूं। किशोरी ने बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है। जबकि माता ने यूपी के ही एक व्यक्ति से शादी कर ली।
किशोरी का कहना है कि इसका सौतेला पिता करीब 2 वर्षों से गलत काम करता है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां भी देता हैं। मामले को लेकर किशोरी ने पुलिस के पास शिकायत दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने किशोरी के सौतेले पिता के खिलाफ पोस्को सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group