-
Advertisement
छोटे बच्चों को गोद में उठाए डीसी ऑफिस के बाहर नारेबाजी करने पहुंची महिलाएं
Street Vendors demonstrated outside the DC office: शिमला के ढली से कुफरी के बीच बैठे तहबाजारियों ने वन विभाग, NHAI और पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिमला में डीसी ऑफिस (DC Office) के बाहर सीटू के बैनर तले तहबाजारी यूनियन ने धरना प्रदर्शन किया और सरकार व प्रशासन पर उनका रोज़गार छीनने के आरोप लगाए। प्रदर्शन में महिलाएं छोटे बच्चों के गोद में उठाए सरकार के खिलाफ नारे लगाती नजर आईं। यूनियन का कहना है कि वन विभाग और NHAI स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी 2014 का उल्लंघन कर तहबाजारियों को बसाने के बजाय उजाड़ने का काम कर रहे हैं।
काम करने से रोक रही पुलिस
सीटू के प्रदेश अध्यक्ष विजेंदर मेहरा ने कहा कि ढली से कुफरी तक कई वर्षों से रेहड़ी फड़ी, ढाबे का संचालन कर लोगों को वन विभाग,NHAI और पुलिस के लोग तंग कर रहे हैं उन्हें काम करने से रोका जा रहा है। यह एरिया नगर निगम और नगर पालिका से बाहर आता है ऐसे में 2014 के स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी के तहत इनको शहरी विकास मंत्रालय ने बसाने का काम करना था जबकि इनको उजाड़ने का काम किया जा रहा। रोज़गार करने का संविधान सभी लोगों को अधिकार देता है लेकिन शिमला में स्ट्रीट वेंडर एक्ट 2014 (street vendors act 2014)की उल्लंघना हो रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार इस मामले को सुलझाने के लिए आगे आए और इन्हें उजाड़ने का कार्य शीघ्र बंद किया जाए।
संजू चौधरी
