-
Advertisement
शिक्षा मंत्री के घर Private School Fees को लेकर छात्र-अभिभावक मंच का हल्ला बोल
कुल्लू। शिक्षा मंत्री गोविद सिंह ठाकुर (Education Minister Govid Singh Thakur) के गृह विधानसभा क्षेत्र में छात्र-अभिभावक मंच ने निजी स्कूलों द्वारा ली जा रही फीस को लेकर एक रोष ली निकाली। अभिभावकों ने रोष रैली के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की है कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। अभिभावकों का कहना है कि निजी स्कूलों के द्वारा उन्हें फीस के नाम पर पेरशान किया जा रहा है और वह उनसे पूरी फीस वसूल रहे हैं, जबकि स्कूल मार्च से बंद हैं। अभिभावकों ने मांग की है कि वह चाहते हैं कि स्कूल की फीस कम से कम 50 प्रतिशत ली जाए।
यह भी पढ़ें: Shimla: निजी स्कूलों की मनमानी पर छात्र अभिभावक मंच ने किया विधानसभा का घेराव, रखी यह मांगे
उनका कहना है कि वह सरकार से मांग करते हैं कि निजी स्कूलों द्वारा ली जा रही फीस (Fees) पर प्रदेश सरकार उन्हें राहत प्रदान करे। अभिभावकों ने कहा कि वह अपनी इन मांगों को लेकर सीएम जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से भी मिल चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का कोई हल नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों (Private School) के द्वारा उनसे बहुत ज्यादा फीस ली जा रही है, जिससे कई बच्चों के माता-पिता फीस देने में सक्षम नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी समस्या का जल्द से जल्द कोई हल नहीं निकाला गया तो वह और उग्र आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel
