-
Advertisement
CANNES फेस्टिवल 2023: सुरवीन चावला की लुक ने लूटी महफिल, अदिति पर रुकी सबकी निगाहें
76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) का कल यानी 27 मई को आखिरी दिन है। 16 मई से शुरू हुए इस कान्स फिल्म फेस्टिवल में कई हसीनाओं ने अपना जलवा बिखेरा। इसी बीच अब टीवी की फेमस अभिनेत्री सुरवीन चावला ने भी रेड कार्पेट पर शिरकत कर पूरी महफिल लूट ली।
बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में सुरवीन चावला (Surveen Chawla) ने गुजराल का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना। उनकी लुक देखकर हर कोई दीवाना हो गया। सोशल मीडिया पर सुरवीन की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं।

सुरवीन ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर की हैं। फोटोज शेयर करते हुए सुरवीन ने कहा प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में वापस आकर बहुत उत्साहित हूं। मैं यहां आकर खुश हूं। उन्होंने कहा कि कलाकारों को लिए खुद को एक्सप्रेस करने का ये सही मंच है।
वहीं, अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने इस इवेंट के रेड कार्पेट पर खूबसूरत ऑफ शोल्डर सनशाइन येलो गाउन पहना हुआ है, जिसमें ग्रैंड येलो फ्रिल्स एक पंखुड़ी के आकार में एक-दूसरे को ओवरलैप कर रहे हैं। इस लुक के साथ उन्होंने सॉफ्ट कर्ल और फ्रेश डेवी मेकअप लुक चुना है।


इससे पहले इस इवेंट में आदिति ने नीले रंग का गाउन पहन कर फोटोशूट करवाया था। रेड कार्पेट पर अदिति ब्लू ऑस्कर डे ला रेंटा गाउन पहनकर पहुंची, जिसका फ्रंट अपर सिल्वर था और इसमें वर्क किया हुआ था। अपनी लुक को कंप्लीट करने के लिए अदिति ने अपने बाल खुले रखे थे, मिनिमल मेकअप के साथ डायमंड इयररिंग्स कैरी किए थे और वर्क वाली व्हाइट हील्स पहनी हुई थी। लोगों को आदिति की ये सादगी वाली लुक बेहद पसंद आ रही है।

हसीनाओं ने की शिरकत
इस कान्स फिल्म फेस्टिवल में अभी तक सारा अली खान, मौनी रॉय, सनी लियोनी, उर्वशी रौतेला, ऐश्वर्या राय बच्चन, मानुषी छिल्लर, मृणाल ठाकुर, ईशा गुप्ता जैसी हस्तियां शिरकत कर चुकी हैं और अपने डिफरेंट लुक्स के लिए खूब चर्चाएं बटौर चुकी हैं।
यह भी पढ़े:CANNES फेस्टिवल 2023: लोगों को पसंद आई अदिति राव हैदरी की सादगी, ट्रोल हुईं मौनी रॉय
