-
Advertisement
#Corona : मेडिकल कॉलेज नेरचौक में तीन संक्रमितों ने तोड़ा दम, दो Kullu व एक तिंदी का रहने वाला
मंडी। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ताजा मामले में मेडिकल कॉलेज नेरचौक (Medical College Nerchowk) में कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो लोग कुल्लू और एक लाहुल-स्पीति से ताल्लुक रखता था।
यह भी पढ़ें: #Corona_ Update: हिमाचल में आज भी 300 से ज्यादा मामले, 6 की गई जान
सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह मेडिकल कॉलेज तीन कोरोना संक्रमितों (Corona Infected) की मौत हुई है। इनमें कुल्लू जिला के टापरी गांव का 62 वर्षीय व ढालपुर निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति और तीसरा 85 वर्षीय बुजुर्ग लाहुल-स्पीति (Lahaul-Spiti) के तिंदी के समीप भरोर का रहने वाला था। उन्होंने कहा कि दो संक्रमितों को कुल्लू और एक को केलंग से मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया था। वेंटिलेटर पर रखे जाने के बावजूद इनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ और शुक्रवार सुबह तीनों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि परिवार को सूचना दे दी गई है और इनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 304 पहुंच गया है। जाहिर है गुरुवार को कोरोना के 327 मामले सामने आए थे।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखने के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel


