-
Advertisement
चौपाल के कंढारण गांव में तीन मंजिला मकान में लगी आग, सब कुछ जल कर राख
Himachal News: शिमला जिले के तहत चौपाल में तीन मंजिला मकान मेंआग लगने की घटना सामने आई है। उप तहसील देहा की ग्राम पंचायत घोड़ना के गांव कंढारण में देर रात मस्त राम ठाकुर, चेत राम ठाकुर ,सही राम ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर के मकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने जब आग लगती देखी तो वे बुझाने के दौड़े। इसी बीच अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंच कर अग्निशमन विभाग व ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
आग शॉर्ट सर्किट से लगी
काष्ठकुणी शैली में बने इस मकान में 14 कमरे थे। सभी कमरे जल कर राख हो गए हैं। गनीमत ये रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मकान में रहने वाले लोग समय रहते बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। घर से साथ बने मंदिर को भी बाहर से थोड़ा नुकसान हुआ है । राजस्व विभाग के अनुसार अभी तक 25 लाख की नुकसान होने का अनुमान है।
संजू चौधऱी

