-
Advertisement
कोरोना संकट के बीच Live Webcast के माध्यम से Dalai Lama की दो दिवसीय Teachings 16 से
मैक्लोडगंज। कोरोना वायरस (Covid-19) के बढ़ते प्रकोप के चलते तिब्बतियों के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाई लामा 16 व 17 मई को लाइव वेबकास्ट के माध्यम से दो दिवसीय शिक्षाएं (Two-day teachings) देंगे। इन शिक्षाओं का सीधा वेब प्रसारण (live webcast) करने के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। यह शिक्षाएं दलाई लामा ने दुनिया भर के अनुयायियों और समूहों के अनुरोध पर देने पर सहमति व्यक्त की है।
यह भी पढ़ें: Breaking: दिल्ली रिटर्न Kangra निवासी निकला Corona Positive, 27 को लौटा था
16 मई (शनिवार) और 17 मई (रविवार) को सुबह 8 बजे से 9.30 बजे तक बौद्धिसत्व के नागार्जुन की प्रीसियस गारलैंड (रिंचेन ट्राइक्वा) के अध्याय 1 और 4 पर शिक्षाएं दी जाएंगी। दुनिया भर के लोग इन उपदेशों का लाइव वेबकास्ट देख सकते हैं और उन्हें तिब्बती, अंग्रेजी, चीनी और अन्य भाषाओं में आधिकारिक वेबसाइट पर सुन सकते हैं। याद रहे कि फरवरी माह में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के कारण दलाई लामा के निजी कार्यालय ने दलाई लामा (Dalai Lama) से निजी मुलाकात पर अस्थायी रूप से पाबंदी लगा दी थी। उसके बाद से दलाई लामा अपने मैक्लोडगंज स्थित आवास पर ही हैं, किसी को उनसे मिलने की अनुमति नहीं है।

