-
Advertisement
बीबीएमबी नहर में बहे दो युवक, पार्टी करने गए थे तीन दोस्त- सर्च ऑपरेशन जारी
Himachal News: मंडी में भाखड़ा ब्यास सतलुज प्रबंधन बोर्ड नहर में दो युवक के बह जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात बिलासपुर का आशीष गौतम और पुराना बाजार सुंदरनगर का सुधीर, लोहार पंचायत का हरजीत पार्टी मनाने बग्गी गए थे। इस दौरान बग्गी चौक से आगे तीनों दोस्तों ने नहर किनारे जश्न मनाया। जश्न मनाने के बाद तीनों दोस्त अपने-अपने घर जा रहे थे।
पहले एक युवक नहर में उतर गया
अचानक एक युवक नहर में उतर गया और पांव फिसलने से वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा दोस्त भी नहर में कूद गया। देखते ही देखते दोनों युवक नहर में समा गए। दोस्तों को नहर में डूबता देख तीसरा दोस्त घबरा गया और उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना में बिलासपुर का आशीष गौतम और पुराना बाजार सुंदरनगर का सुधीर पानी में डूब गया। हरजीत लोहार पंचायत का रहने वाला है। लोहार पंचायत के प्रधान पन्नालाल ने मामले की पुष्टि की है।
सूचना देने वाले युवक से पूछताछ कर रही पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। प्रारंभिक जांच में सूचना देने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है तथा उससे पूछताछ कर रही है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर है तथा नहर में डूबे युवकों को ढूंढने का प्रयास प्रशासन की ओर से किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें जब पता चला तो उन्होंने बल्ह पुलिस से इस घटना को लेकर बातचीत की।
संजीव कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
