-
Advertisement
अनुराग का वारः अपना घर संभालें कांग्रेस अध्यक्ष, शायद अगले चुनाव में BJP को दे पाएं टक्कर
हमीरपुर। हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर (Himachal Congress President Kuldeep Rathore) के बीजेपी के दोफाड़ होने के बयान पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष पहले अपना घर संभालें तो बहुत अच्छा होगा। अगर इतना भी कर लें तो शायद अगले चुनाव में कांग्रेस पार्टी बीजेपी को थोड़ी टक्कर ले पाए। क्योंकि देश और प्रदेश में कांग्रेस का कुनबा बिखरा हुआ है। यह बात अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान कही। बिहार चुनाव (Bihar Election) में एनडीए (NDA) गठबंधन द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में कोरोना वैक्सीन मुफ्त देने पर उठे बबाल पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी को करारा जबाव दिया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीजेपी जो बोलती है, वह करके दिखाती है। समय आने पर सारी घोषणाएं पूरी की जाएंगी। बिहार में एनडीए की सरकार आएगी तो सभी को कोरोना वैक्सीन फ्री दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Kuldeep Rathore बोले: काम करने वाले अधिकारियों को नजरअंदाज कर रही Jai Ram सरकार

बिहार में लोक जन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा बीजेपी (BJP) को समर्थन एवं जेडीयू के खिलाफ चुनाव लड़ने के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के साथ चुनाव की पूरी रणनीति बनाई है, जिसमें लोक जन शक्ति पार्टी उसका हिस्सा नहीं है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) लोक प्रिय पीएम हैं और बिहार के लिए मोदी ने सबकुछ दिया है। एनडीए गठबंधन एक बार फिर से पीएम मोदी के बलबूते बिहार में सरकार बनाएगा।
यह भी पढ़ें: ABVP को मिला विक्रमादित्य का साथ, बोले – #HPU में छात्रों की मांगें जायज, आवाज दबने नहीं देंगे
हमीरपुर (Hamirpur) जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय वित राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने दौरे के दूसरे दिन धबडियाना में विधिवत पूजा-अर्चना करके प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क के विस्तारीकरण का भूमि पूजन किया और उसके बाद खेल मैदान, आंगनबाड़ी केंद्र का ऑनलाइन लोकार्पण किया। बाद में धबडियाना पंचायत में जनसभा को भी संबोधित किया। धबडियाना में अनुराग ठाकुर को सुजानपुर भाजयुमो पदाधिकारियों ने गुरज और तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



