-
Advertisement
चपरासी पर दिल हार बैठी प्रिंसिपल,I Love You बोल बन गई फैयाज की दुल्हन,सुर्खियों में अनोखी लव स्टोरी
Unique Love Story : इंटरनेट पर इन दिनों एक अनोखी लव स्टोरी घूम रही है। ये स्टोरी ऐसी है जिसने सारी दीवारें गिरा दी,कोई अमीरी-गरीबी कुछ नहीं देखा। कहानी है पाकिस्तान के मुल्तान के एक स्कूल की प्रिंसिपल फरजाना और उन्हीं के स्कूल के चपरासी फैयाज की। इन लव स्टोरी का ट्विस्ट ये है कि प्यार चाय की प्याली से शुरू हुआ जो निकाह तक बात को ले गया। मुल्तान के सेकंडरी स्कूल की प्रिंसिपल फरजाना अच्छी खासी पढ़ी-लिखी और कविता प्रेमी हैं।
चाय परोसने के तरीके ने ही फरजाना को क्लीन बोल्ड कर दिया
फरजाना का दिल किसी अमीरजादे पर नहीं बल्कि अपने ही स्कूल के चपरासी फैयाज पर आ गया। फरजाना अपने चपरासी फैयाज की सादगी और काम करने के तरीके की कायल हो बैठी। दरअसल फैयाज जिस सलीके के साथ उन्हें चाय परोसते थे, खासकर बिना एक बूंद नीचे गिराए, उनके उसी अंदाज ने फरजाना को क्लीन बोल्ड कर दिया। मसलन सच्चे प्यार ने पद या ओहदा नहीं देखा और कदम आगे बढा दिए।
फरजाना ने परवाह किए बिना अपने दिल की बात सुनी
फरजाना ने समाज क्या कहेगा की परवाह किए बिना अपने दिल की बात सुनी। फरजाना ने फैयाज की विनम्रता और ईमानदारी को देखते हुए खुद आगे बढ़कर उसे प्रपोज किया और अब उनकी दुल्हन बन चुकी हैं। इस अनोखी लव स्टोरी के वायरल होते ही इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखाए प्यार अंधा होता हैए पर इतना अंधा। एक अन्य यूजर ने लिखा अब तो चाय सर्व करने की ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी। एक यूजर लिख रहे हैं कि कह दो कि ये झूठ है।
-पंकज शर्मा
