-
Advertisement
Unlock 5: हिमाचल में गाइडलाइन जारी, 15 के बाद क्या खुलेंगे शिक्षण संस्थान- जानिए
शिमला। हिमाचल में अनलॉक-5 (Unlock 5) की गाइडलाइन जारी कर दी गई है। गाइडलाइन (Guideline) में कोई ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। नई गाइडलाइन के अनुसार बिना मास्क (Mask) किसी भी व्यक्ति को किसी भी बस और टैक्सी में बैठने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे किसी भी व्यक्ति की सभी तरह के सार्वजनिक परिवहन में एंट्री बेन होगी। कोरोना के मामले आने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्रों में 31 अक्टूबर तक लॉकडाउन (Lockdown) जारी रहेगा। वहीं, कंटेनमेंट जोन से बाहर गतिविधियों को फिर से शुरू किया जाएगा। इसके अलावा लोगों की अंतरराज्यीय और राज्य के अंदर आवाजाही पर रोक नहीं होगी। अंतरराज्यीय बसों का संचालन परिवहन विभाग की ओर से जारी एसओपी के तहत किया जाएगा। जैसे की सरकार ने फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: #Unlock-5 में क्रिकेट खेल गतिविधियां शुरू करने को HPCA का यह है प्लान- जानिए
हिमाचल में स्कूल-कॉलेजों को खोलने का फैसला कैबिनेट लेगी। बता दें कि केंद्रीय गाइडलाइन के अनुसार 15 अक्टूबर के बाद शिक्षण संस्थान खोलने की बात की गई है। इस पर प्रदेश सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। यह मामला कैबिनेट में जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही कोई निर्णय संभव है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के हिमाचल दौरे के बाद आगामी सप्ताह कैबिनेट (Cabinet) की बैठक हो सकती है। उधर, पांच अक्तूबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार समारोह में 100 लोग ही शिरकत कर सकेंगे। क्योंकि केंद्रीय गाइडलाइन में अभी 100 लोगों के शिरकत करने की बात है। केंद्र सरकार ने 15 अक्तूबर के बाद स्थान की क्षमता के अनुसार 200 लोगों को किसी भी तरह के कार्यक्रम में शामिल होने की मंजूरी दी है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
