-
Advertisement
कीरतपुर- नेरचौक फोरलेन शुरू होते ही गरामौडा टोल प्लाजा पर हंगामा
स्वारघाट। कीरतपुर- नेरचौक फोरलेन आज से सभी तरह के वाहनों के लिए ट्रायल बेस पर शुरू कर दिया है। फोरलेन के शुरू होते ही हिमाचल -पंजाब की सीमा निकट गरामौडा टोल प्लाजा ने भी काम करना शुरू कर दिया है।रविवार को सुबह 8:00 बजे इस टोल प्लाजा के शुरू होते ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।टोल प्लाजा के शुरु होते ही आसपास के गांवों के लोगों भीड़ वहां जमा हो गई और उन्होंने विरोध जताना शुरू कर दिया। रोष प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र पर टोल प्लाजा लागू नहीं होना चाहिए।
कंपनी प्रबंधन ने एक सप्ताह का समय मांगा
लोगों का कहना था कि उनका दैनिक कार्यों के लिए यहां से कई बार आना जाना होता है इसलिए टोल प्लाजा के साथ लगती पंचायतों पर पूर्णतया माफ होना चाहिए।लोगों की मांग थी कि छोटी कार और जीप के लिए पूरी तरह से टोल प्लाजा निशुल्क होना चाहिए। इसके साथ ही क्षेत्र के बड़े कमर्शियल वाहनों के लिए भी 50 फीसदी तक छूट होनी चाहिए। चूंकि टोल वाला क्षेत्र पंजाब सीमा में आता है इसलिए प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने समझाया गया।बाद में कंपनी प्रबंधन और स्थानीय लोगों के बीच इस मसले के हल को लेकर वार्ता का एक लम्बा दौर चला।जिसके बाद कंपनी प्रबंधन ने कोई फैसला लेने को लेकर एक हफ्ते का समय मांगा।
