-
Advertisement
मध्य प्रदेश विस चुनावों में कांग्रेस की जीत के लिए जुट जाएं कार्यकर्ताः बोले डॉ राजेश
भोपाल: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की विदिशा लोकसभा सीट अंतर्गत आने वाले बासौदा विस सीट में कांग्रेस के विदिशा लोकसभा क्षेत्र प्रभारी डॉ राजेश शर्मा (Dr Rajesh Sharma) ने जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन (Program) में भाग लिया। इस जनसभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Party Workers) ने भी भाग लिया। इस अवसर पर डॉ राजेश शर्मा ने अपने विचार कार्यकर्ताओं के समक्ष रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से ही दिन रात एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में लग जाने का आह्वान भी किया।
डॉ राजेश ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता पुनः कांग्रेस (Congress) को वापिस सत्ता में लाने का मन बना चुकी है लेकिन अब हर कांग्रेसी का फर्ज बनता है कि सकारात्मक सोच के साथ अपने अपने क्षेत्रों में डट जाएं और कांग्रेस को जिताएं।डॉ राजेश शर्मा (Dr Rajesh Sharma) ने सभा में उपस्थित 125 के करीब कार्यकर्ताओं के साथ एक एक करके मुलाकात की व उनकी राय भी चुनावों के लिए जानी।

इस सभा (Meeting) में देविंदर सिंह राजू ब्लॉक अध्यक्ष, राजेश पटेल पूर्व विधायक भोजपुर, बद्री सिंह चौहान अध्यक्ष नगर परिषद, उमेश पाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, राज कुमार पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद, मनीष गोयल अध्यक्ष व्यापार मंडल, श्रीमती चंदा चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:डॉ राजेश शर्मा के विदिशा में जनसंपर्क अभियान ने पकड़ी गति
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


