-
Advertisement
दृष्टिबाधित संघ ने किया चक्का जाम, , पुलिस ने गाड़ियों में भरकर सड़क को किया खाली
Visually Impaired Chakka Jam: बैकलॉग कोटे की भर्तियों की मांग को लेकर एक बार फिर से दृष्टिबाधित संघ ने सचिवालय के बाहर चक्का जाम किया जिससे दोनों तरफ गाड़ियों की कतारें लग गई। हालांकि एक घंटे के चक्का जाम के बाद दृष्टिबाधितों को पुलिस ने गाड़ियों में भर कर सड़क को खाली किया। दृष्टिबाधित संघ को शिमला में आंदोलन करते हुए 581 दिन हो गए हैं लेकिन सरकार मांगों को अनदेखा कर रही है जिसके चलते दृष्टिबाधित संघ बार बार सचिवालय के बाहर चक्का जाम कर रहा है।
दृष्टिबाधित संघ के सदस्य लक्की ने बताया कि बैक लॉग कोटे की भर्तियां लंबे समय में लटकी है। सरकार से कई दौर की वार्ता के बाद भी परिणाम सकारात्मक नहीं आए जिसके चलते मजबूरजन चक्का जाम करना पड़ता है। सीएम ने भी हर बार आश्वासन दिया लेकिन भर्तियां नहीं हुई और न ही पेंशन बढ़ाई गई। सरकार जबतक बैक लॉग कोटे की भर्तियों को नहीं करती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा भले ही गिरफ्तारियां क्यों न देनी पड़ी लेकिन आंदोलन चलता रहेगा।
संजू चौधरी

