-
Advertisement

Himachal: पत्नी ने पति पर लगाए अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप, देवर ने भी किया दुष्कर्म
Crime News: जिला ऊना के अंब पुलिस थाना (Police Station Amb) में एक महिला के साथ उसके पति द्वारा अप्राकृतिक यौन संबंध (Unnatural Sex) बनाने और देवर द्वारा दुष्कर्म (Rape) करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
महिला के ससुराल वालों पर आरोप
पुलिस के मुताबिक, ऊना (Una) की रहने वाली पीड़िता की शादी नवंबर 2020 में पंचकूला में हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष उससे दहेज मांगने लगा और उसे प्रताड़ित करने लगा। महिला की शिकायत पर कोर्ट के आदेशों पर पंचकूला में जीरो FIR हुई। लेकिन महिला पंचकूला पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं हुई इसलिए अंब में मामला दर्ज करवाया।
यह भी पढ़े: हाईकोर्ट में सीपीएस मामले पर हुई बहस, अगली सुनवाई 2 अप्रैल को
मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया
महिला के अनुसार, जब उसकी शादी हुई थी तो उसके परिवार वालों ने जितना हो सके उतने उपहार ससुराल वालों को दिए थे। जून 2021 में उसके पति के छोटे भाई की शादी थी। इसके लिए ससुराल वालों ने 15 लाख रुपए की मांग की। इस दौरान उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। इस बीच महिला के परिजनों ने बेटी के ससुराल वालों से बातचीत की। तब कुछ दिनों ने लिए ससुराल वालों को बर्ताव बदला लेकिन दोबारा वही हाल हो गया।
यह भी पढ़े:आशीष शर्मा और बागी चैतन्य के पिता को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
देवर ने कमरे में अकेले देख किया दुष्कर्म
महिला का आरोप है कि एक दिन जब वह अपने कमरे में अकेली थी तो उसका देवर आया और बदतमीजी करने लगा। जब महिला ने उसे रोका तो उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। वहीं पति भी उसकी मर्जी के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। सच क्या है जल्द ही इससे पर्दा उठेगा। फिलहाल, अंब पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा दिया है। आज जज के सामने उसके बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।