-
Advertisement

Himachal Weather: हिमाचल में हीट वेव का येलो अलर्ट, इस दिन से बारिश के आसार
Heat Wave In Himachal: शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्रचंड गर्मी (Heat) का कहर देखने को मिल रहा हैं।प्रदेश में सूर्यदेव की तपिश दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। राजधानी शिमला में 26 मई सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 31 मई 2014 को इतना ही तापमान दर्ज किया गया था। पहाड़ों की रानी शिमला (Shimla) में दस वर्षों के बाद इतनी गर्मी हुई है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में तापमान 44 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 27 व 28 मई के लिए कई भागों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert of Heat Wave) जारी किया गया है और 29 मई के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) है। विभाग के अनुसार, राज्य के कई भागों में 30 मई से 2 जून तक बारिश हो सकती है। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
जंगलों की आग तापमान को ओर ज्यादा बढ़ा रही
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पॉल ने कहा कि प्रदेश में गत 48 घण्टों में 6 जिलों में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक चल रहा है, मंडी, बिलासपुर में तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक चल रहा है। प्रदेश में अगले 48 घण्टों में बढ़ते तापमान से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। कुछ क्षेत्रों के लिए गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है वहीं मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर (Hamirpur) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि शिमला में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 27 मई 2010 को 32.4 सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया था। यह अभी तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज है। जंगलों की आग तापमान को ओर ज्यादा बढ़ा रही है।