-
Advertisement
सड़क पर पास लेते हुए बस व टिप्पर में टक्कर, एनएच हुआ जाम
Last Updated on January 18, 2020 by Deepak
मंडी। शहर के विक्टोरिया पुल के पास शनिवार दोपहर बाद पास लेते हुए एचआरटीसी बस व टिप्पर में हल्की टक्कर हो गई। जिसकी वजह से एनएच जाम हो गया। पुलिस जवानों ने मौके पर तुरंत मोर्चा संभाल यातायात बहाल किया। बावजूद इसके कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बता दें कि विक्टोरिया पुल के पास एनएच संकरा होने के कारण बड़े वाहनों का पास यहां संभव नहीं था। पास लेती बार बस व टिप्पर में हल्की टक्कर हो गई।
यह भी पढ़ें: सैंज घाटी में पागलनाला के पास खड्ड में गिरा डंपर, चालक की गई जान
जिससे दोनों वाहनों को हल्का नुकसान भी पहुंचा है। तीन बजे स्कूल छुट्टी के समय एनएच ठप होने के कारण सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। इसके साथ विक्टोरिया के साथ बने नए पुल पर भी जाम लगना शुरू हो गया। करीब 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर मुस्तैद पुलिस जवान ने दोनों वाहनों को हटाकर पहले दोपहिया वाहनों के लिए एनएच खुलवाया। बाद में अन्य वाहन गुजारे गए। कड़ी मशक्कत के बाद यातयात सुचारू हो पाया।