-
Advertisement
ग्लैमरस Nia Sharma ने जीती खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया की Trophy
मुंबई। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) ने खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया (Khatron Ke Khiladi Made In India) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। निया ने सभी कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए शो जीत लिया है। ग्लैमरस निया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर निया को फैंस और सेलेब्स बधाई दे रहे हैं। अब एक बार फिर स्टंट बेस्ड शो में गर्ल पावर देखने को मिली है। इससे पहले खतरों के खिलाड़ी 10 को करिश्मा तन्ना ने जीता था।
यह भी पढ़ें: ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ की विजेता बनीं Actress करिश्मा तन्ना, मिले 20 Lakh
https://www.instagram.com/p/CEhbbscF68R/
खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया का फिनाले रविवार को हुआ। निया ने ट्रॉफी (Trophy) के साथ फोटोज शेयर करते हुए इंस्टा पर लिखा- खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया जीत गई। थैंक्यू कलर्स टीवी इस खूबसूरत अवसर के लिए। रोहित शेट्टी आप Bawseeeeeee हो। फोटोज में निया शर्मा होस्ट रोहित शेट्टी, पूरे कास्ट क्रू और कंटेस्टेंट्स संग नजर आ रही हैं। निया को सोशल मीडिया पर फैंस के अलावा रवि दुबे, निकितन धीर, सुरभि ज्योति, शांतनु महेश्वरी, नकुल मेहता जैसे टीवी सितारों ने जीत की बधाई दी है।
https://www.instagram.com/p/CEhAqfNF69c/
फिनाले टास्क (Finale task) में निया शर्मा और करण वाही के बीच टक्कर देखने को मिली थी। कुछ सेकंड के फासलों से निया ने ये टास्क जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। निया ने खतरों के खिलाड़ी 8 में भी पार्टिसिपेट किया था। अब निया के बिग बॉस 14 में आने की खबरें हैं, लेकिन अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई कंफर्मेशन नहीं आई है। निया टीवी के कई बड़े शोज का हिस्सा रह चुकी हैं लेकिन नागिन में उनको ज्यादा पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाई।
