- Advertisement -
नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप मामले में दोषियों को फांसी की तारीख तय हो गई है लेकिन अभी भी दोषी खुद को बचाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। अब दोषी विनय ने खुद को घायल कर लिया है। तिहाड़ जेल (Tihar Jail) के अधिकारियों के मुताबिक निर्भया गैंगरेप मामले (Nirbhaya gang rape case) में दोषी विनय कुमार ने खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश की। विनय कुमार ने खुद का सिर दीवार पर दे मारा। इस घटना में विनय को कुछ हल्की चोटें भी आई हैं।
सूत्रों के मुताबिक इस मामले में वकील एपी सिंह का कहना है कि नया डेथ वारंट (New death warrant) जारी होने के बाद से विनय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने अपनी मां को भी पहचानने से मना कर दिया। हालांकि जेल अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया और कहा कि विनय की हालत ठीक है। सूत्रों के मुताबिक फांसी की सजा पाए दोषी कई बार हिंसक बर्ताव पर उतर जाते हैं। ऐसे में अगर दोषी को चोट पहुंचती है तो फांसी को कुछ वक्त के लिए और टाला जा सकता है। जेल अधिकारियों का कहना है कि दोषी अगर घायल हो जाता है या उसके वजन में कमी आती है तो ठीक होने तक फांसी को टाला जा सकता है।
- Advertisement -