-
Advertisement
Kangra में नगर परिषद और नपं वार्डों के आरक्षण की Notification जारी- पढ़ें लिस्ट
धर्मशाला। डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने आज यहां नगर परिषद् देहरा (Dehra), ज्वालामुखी, पालमपुर, नूरपुर, नगरोटा बगवां तथा कांगड़ा (Kangra) और नगर पंचायत ज्वाली तथा बैजनाथ-पपरोला के आरक्षण की अधिसूचना (Notification) जारी की है। नगर परिषद देहरा में वार्ड नंबर-1 राजगढ़ (सामान्य), वार्ड नंबर-2 अरमपुरी (एससी), वार्ड नंबर-3 हनुमान मंदिर (सामान्य), वार्ड नंबर-4 गायत्री मंदिर (एससी महिला), वार्ड नंबर-5 डंडेया दा पीपल (महिला), वार्ड नंबर-6 शिव मंदिर (महिला) तथा वार्ड नंबर-7 कंजूपीर (सामान्य) के लिए आरक्षित होगा। ज्वालामुखी नगर परिषद में वार्ड नंबर-1 देवी तालाब (एससी महिला), वार्ड नंबर-2 अर्जुन नागा (सामान्य), वार्ड नंबर-3 मालीवाड़ा मोहल्ला (सामान्य), वार्ड नंबर-4 गीता भवन (सामान्य), वार्ड नंबर-5 गणेश कॉलोनी (महिला), वार्ड नंबर-6 अष्टभुजा (महिला) तथा वार्ड नंबर-7 इंदिरा कॉलोनी (सामान्य) के लिए रिजर्व होगा।
यह भी पढ़ें: Cabinet Live: निजी सहायकों के सामान्य भर्ती एवं प्रोन्नति नियमों के प्रावधानों में निर्णय संभावित
नगर परिषद पालमपुर (Palampur) में वार्ड नंबर-1 जंगलात (महिला), वार्ड नंबर-2 विद्यार्थियां (महिला), वार्ड नंबर-3 आर्य समाज (एससी आरक्षित), वार्ड नंबर-4 अस्पताल क्षेत्र (एससी महिला), वार्ड नंबर-5 गांधी पार्क (सामान्य), वार्ड नंबर-6 सरोवर लेन (सामान्य) तथा वार्ड नंबर-7 ओद्यौगिक क्षेत्र (सामान्य) व नूरपुर नगर परिषद् में वार्ड नंबर-1 चौगान (सामान्य), वार्ड नंबर-2 अप्पर चौगान (महिला), वार्ड नंबर-3 झरोली (सामान्य), वार्ड नंबर-4 रामपुरी (सामान्य), वार्ड नंबर-5 गोलु अथियां (एससी महिला), वार्ड नंबर-6 ककरोला मंडी अतर सिंह (महिला), वार्ड नंबर-7 नियाजपुर जसालटा (सामान्य), वार्ड नंबर-8 बीटीसी (सामान्य) तथा वार्ड नंबर-9 नियाजपुर पश्चिम (महिला) के लिए आरक्षित रहेगा। नगरोटा बगवां नगर परिषद में वार्ड नंबर-1 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (महिला), वार्ड नंबर-2 दीवान बाग (महिला एससी), वार्ड नंबर-3 नारदा शारदा मंदिर (सामान्य), वार्ड नंबर-4 रेलवे स्टेशन (सामान्य), वार्ड नंबर-5 अस्पताल (सामान्य), वार्ड नंबर-6 सरोत्री (सामान्य) तथा वार्ड नंबर-7 राधा कृष्ण मंदिर (महिला) के लिए रिजर्व होगा।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः Dharamshala नगर निगम वार्ड आरक्षण प्रक्रिया पर क्यों लगी रोक-जानिए
कांगड़ा नगर परिषद में वार्ड नंबर-1 महात्मा गांधी मेमोरियल लाइब्रेरी (सामान्य), वार्ड नंबर-2 लाभेश्वर महादेव (सामान्य), वार्ड नंबर-3 उजाड़ी महोदव (महिला), वार्ड नंबर-4 गुप्त गंगा (महिला), वार्ड नंबर-5 मिशन (सामान्य), वार्ड नंबर-6 शक्ति गली (एससी महिला), वार्ड नंबर-7 बज्रेश्वरी माता मंदिर (सामान्य), वार्ड नंबर-8 आर्य समाज (सामान्य) तथा वार्ड नंबर-9 तहसील (महिला) के लिए रिजर्व होगा। नगर पंचायत ज्वाली (Jawali) में वार्ड नंबर-1 भनेई (महिला), वार्ड नंबर-2 मक्राहन (सामान्य), वार्ड नंबर-3 लब (महिला), वार्ड नंबर-4 केहरियां(1) (एससी), वार्ड नंबर-5 केहरियां(2) (सामान्य), वार्ड नंबर-6 ज्वाली(1) (सामान्य), वार्ड नंबर-7 ज्वाली(2) (सामान्य), वार्ड नंबर-8 ज्वाली(3) (एससी महिला) तथा वार्ड नंबर-9 ढन (महिला) और नगर पंचायत बैजनाथ-पपरोला में वार्ड नंबर-1 कस्बा बैजनाथ (महिला), वार्ड नंबर-2 बैजनाथ(1) (एससी महिला), वार्ड नंबर-3 बैजनाथ(2) (सामान्य), वार्ड नंबर-4 घिरथोली (महिला), वार्ड नंबर-5 पतेहड़ (एससी), वार्ड नंबर-6 उस्तेहड (महिला), वार्ड नंबर-7 कस्बा पपरोला(1) (सामान्य), वार्ड नंबर-8 कस्बा पपरोला(2) (सामान्य), वार्ड नंबर-9 कोठी (एससी), वार्ड नंबर-10 पपरोला (सामान्य) और वार्ड नंबर-11 पपरोला खास (महिला) के लिए रिजर्व होगा।