-
Advertisement
Tanda, बद्दी या भोटा शिफ्ट नहीं होंगे कोरोना पॉजिटिव, अब Una में ही होगा इलाज
ऊना। जिला में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए जाने वालों को अब इलाज के लिए अन्य स्थानों पर नहीं भेजा जाएगा। ऊना जिला के हरोली उपमंडल के सिविल अस्पताल हरोली और बहुउदेशीय केंद्र खड्ड में ही इलाज किया जाएगा। इससे पहले ऊना (Una) में सामने आए पॉजिटिव मरीजों को टांडा, भोटा और बद्दी में उपचार करवाया जा चुका है। सिविल अस्पताल हरोली को कोविड हेल्थ सेंटर (Covid Health Center) बनाए जाने के बाद अस्पताल की ओपीडी पीएचसी पालकवाह में होगी। वहीँ बहुउद्देशीय केंद्र खड्ड को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: शहरी लोगों को 15 दिन में नहीं मिला रोजगार तो मिलेगा बेरोजगारी भत्ता
बता दें कि जिला ऊना में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों को अब टांडा, बद्दी या भोटा में इलाज के लिए शिफ्ट नहीं किया जाएगा। जिला ऊना के उपमंडल हरोली के ही सिविल अस्पताल हरोली और बहुउद्देशीय केंद्र खड्ड में ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज होगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिविल अस्पताल हरोली को कोविड हेल्थ सेंटर बना दिया गया है, जिसमें लक्षणों वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों को इलाज (Treatment) के लिए रखा जाएगा। फिलहाल अस्पताल में 30 बैड स्थापित किए गए हैं, जबकि इस अस्पताल में 50 बैड तक बढ़ाया जा सकता है। वहीँ बहुउद्देशीय केंद्र खड्ड में बिना लक्षणों वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया जाएगा। सीएमओ ऊना डा. रमन कुमार ने बताया कि सिविल अस्पताल हरोली को कोविड हेल्थ सेंटर बनाए जाने के कारण इस अस्पताल की ओपीडी को पीएचसी पालकवाह में शिफ्ट कर दी गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

