-
Advertisement
Corona Update: देश में 14 हजार पार पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या, 480 लोगों की मौत
नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Corona virus) से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय( Ministry of Health) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 14 हजार के पार पहुंच गई है। मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 14 हजार 378 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं> वहीं, 480 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 1992 लोग ठीक भी हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में 201, मध्य प्रदेश में 69, गुजरात में 41, पंजाब में 13, दिल्ली में 42, तमिलनाडु में 15, तेलंगाना में 18, आंध्र प्रदेश में 14, कर्नाटक में 13, पश्चिम बंगाल में 10, जम्मू-कश्मीर में 5, उत्तर प्रदेश में 14, हरियाणा में 3, राजस्थान में 11, केरल में 3, झारखंड में 2, बिहार में 2, असम, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में एक-एकमौत हुई है।
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में सता रही पढ़ाई की चिंता, आपकी मदद को Google ने YouTube पर शुरू किया ये खास फीचर
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले सात दिनों में केसों के दोगुने होने की दर 6.1 है जबकि उसके पहले 3 दिन था, मतलब पहले हर तीसरे दिन मामले दोगुने हो रहे थे जबकि पिछले सात दिनों में हर 6.1 दिनों में दोगुने हो रहे हैं। 5 लाख एंटीबॉडी टेस्ट किट उन जिलों में वितरित की जा रही हैं, जहां ज़्यादा मामले आए हैं। देश में कोरोना केस बढ़ने में 40 फीसदी की कमी आई है।
