-
Advertisement
Tragic: नालागढ़: जाति सूचक हिंसा से तंग आकर नर्सिंग छात्रा ने किया खुदकुशी का प्रयास
नरेंद्र कुमार/सोलन। सोलन जिले के नालागढ़ (Nalagarh in Solan District) में एक कॉलेज छात्रा ने प्रिंसिपल और कॉलेज की महिला प्रोफेसर (College Principal And Women Professor) के जाति सूचक तानों (Casteist Remarks ) से तंग आकर शनिवार को अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी (Suicidal Attempt) की कोशिश की। छात्रा का यह भी आरोप है कि स्कॉलरशिप के बारे में पूछने पर उसकी बहन की पिटाई की गई और कॉलेज से निकाल दिया गया। छात्रा एक नर्सिंग कॉलेज (Nursing College) में पढ़ती है। छात्रा ने यह भी बताया कि उसने प्रिंसिपल और महिला प्रोफेसर के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। छात्रा को नालागढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंडी के सरकाघाट की रहने वाली
B.Sc. नर्सिंग कर रही छात्रा और उसकी बहन मंडी जिले के सरकाघाट (Sarkaghat In Mandi) की रहने वाली है। दोनों नालागढ़ के नर्सिंग कॉलेज में पढ़ती हैं। दोनों बहनों ने पुलिस को बताया कि कॉलेज की प्रिंसिपल और महिला प्रोफेसर काफी समय से उनसे जाति के आधार पर भेदभाव कर रही हैं।
यह भी पढ़े:बद्दी: 20 घंटे बाद भी बुझी नहीं है केमिकल फैक्ट्री की आग; 2 की मौत, सीएम ने जाना हाल
इस वजह से काटी हाथ की नस
युवती ने बताया कि 30 जनवरी 2023 को वह स्कॉलरशिप (Scholarship) के बारे में पूछने गई तो प्रिंसिपल और प्रोफेसर ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही स्कॉलरशिप देने से इनकार करते हुए उसकी बहन को कॉलेज से निकाल दिया। इसके बाद उसने पुलिस को SC-ST एक्ट के तहत मामले की शिकायत (Complaint) दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान होकर एक युवती ने नालागढ़ में ही किराए के कमरे में अपने हाथ की नस काट ली। उसकी बहन उसके साथ ही थी। बहन ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। उनकी मदद से ही उसे अस्पताल ले जाया गया।
वीडियो में कहा- एफआईआर दर्ज करने में 5 दिन लगे
छात्रा ने नस काटने से पहले बनाई एक वीडियो में कहा कि मुझे FIR दर्ज करवाने में 5 दिन लगे। एफआईआर दर्ज करने के अगले दिन मुझे और मेरी बहन को मेडिकल (Medical Test) के लिए बुलाया गया। उसके बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। हमें धमकाया जा रहा है कि तुम्हें जो करना है, कर लो।
