- Advertisement -
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम आज फिर बढ़ गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों (Oil Companies) ने पेट्रोल के दाम में 17 पैसे तो डीजल के दाम में 19 पैसे की बढ़ोतरी की है। दिल्ली का भाव देखें तो गुरुवार को पेट्रोल 82.66 रूपए पर तो डीजल 72.84 रूपए प्रति लीटर पर चला गया। पेट्रोल डीजल की कीमतें देश में 25 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई हैं। हर दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता हैं,सुबह छह बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इस साल अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में गिरावट के बाद लोग राहत की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन लोगों को केंद्र सरकार (Central Government) ने झटका दिया। सरकार ने पेट्रोल पर 10 रूपए और डीजल पर 13 रूपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क और बढ़ा दिया। इससे पहले साल 2014 में पेट्रोल पर टैक्स 9.48 रूपए प्रति लीटर था और डीजल पर 3.56 रूपए, नवंबर 2014 से जनवरी 2016 तक केंद्र सरकार ने इसमें नौ बार इजाफा किया। इन बीते 15 सप्ताह में पेट्रोल पर ड्यूटी 11.77 और डीजल पर 13.47 रूपए प्रति लीटर बढ़ गई।
दिल्ली पेट्रोल 82.66 रूपए और डीज़ल 72.84 रूपए प्रति लीटर
मुंबई पेट्रोल के दाम 89.33 रूपए और डीज़ल 79.42 रूपए प्रति लीटर
कोलकाता पेट्रोल 84.18 रूपए और डीज़ल 76.41 रूपए प्रति लीटर
चेन्नई पेट्रोल 85.59 रूपए और डीज़ल के दाम 78.24 रूपए प्रति लीटर
चंडीगढ़ पेट्रोल 79.58 रूपए और डीज़ल 72.59 रूपए प्रति लीटर
नोएडा पेट्रोल 82.87 रूपए और डीज़ल 73.25 रूपए प्रति लीटर
पटना पेट्रोल 85.24 रूपए और डीज़ल 78.16 रूपए प्रति लीटर
लखनऊ पेट्रोल 82.78 रूपए और डीज़ल 73.17 रूपए प्रति लीटर
- Advertisement -