-
Advertisement
बड़ा झटका : बढ़ गए रसोई गैस के दाम, यहां करें पता कितना हुआ इजाफा
Last Updated on February 12, 2020 by
नई दिल्ली। आज यानी 12 फरवरी से एक बार फिर लोगों की रसोई का स्वाद बिगड़ने वाला है। खबर है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडेन (LPG Gas Cylinder Price) ने गैस के दाम बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें आज यानी 12 फरवरी से ही लागू होंगी। दाम बढ़ने के बाद 14 किलो के रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 144.50 रुपए से 149 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है।
यह भी पढ़ें: Solan में व्यापारी की गाड़ी रोक किया तेजधार हथियार से हमला
दिल्ली में अब 14 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर 858.50 रुपए में मिलेगा। दिल्ली में 144.50 रुपए दाम बढ़ाए गए हैं। वहीं, कोलकाता के ग्राहकों को 149 रुपए ज्यादा चुकाकर 896.00 रुपए के दाम पर सिलेंडर मिलेगा। मुंबई में 145 रुपए की बढ़ोतरी के साथ नया दाम 829.50 रुपए पहुंच गया है। चेन्नई में 147 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 881 रुपए तक पहुंच गया है। अगर आप अपने एरिया के रसोई गैस की कीमत के बारे में पता करना चाहते हैं तो IOC की वेबसाइट पर जाकर https://indane.co.in/tarrifs_price.php पर क्लिक करें। यहां आपको Show All Market का ऑप्शन दिखेगा। यहां क्लिक कर के आप अपने शहर में रसोई गैस का दाम पता कर सकते हैं।