-
Advertisement
हिमाचल: पहाड़ी से मौत बन गिरा पत्थर, बकरियां चराने गए बुजुर्ग की गई जान
सुंदरनगर। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में बकरियां चराने गए 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत पहाड़ी से गिरे पत्थर के लगने से हुई है। मामला पुलिस थाना सुंदरनगर (Sundernagar) के तहत बटवाड़ा क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद सामने आया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा, गंभरपुल से नीचे गिरा टैंकर; चालक की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बल्लू राम (65) पुत्र गोकुल राम गांव पंजोठ डाकघर बटवाड़ा तहसील सुंदरनगर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश अपने घर से जंगल (Forest) की तरफ को बकरियां चराने गया था। इस दौरान बल्लू राम पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों द्वारा उसे सिविल अस्पताल सुंदरनगर लाया गया। जहां पर पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत चौकी सालपड़ के प्रभारी द्वारा
शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और शव को परिवार वालों के हवाले किया गया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने कहा कि उपमंडल सुंदरनगर के बटवाड़ा क्षेत्र में 65 वर्षीय व्यक्ति की पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण चोट लगने से मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

